BREAKING NEWS
|
ताज़ा ख़बरें लोड हो रही हैं...

Viral Video: दिल्ली में मौसम का कहर पानी के लिए आपस में भिड़े लोग । सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो। इसी लिए कहा जाता हैं जल ही जीवन है।

 सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहती है लेकिन आज का वीडियो कुछ खास है। जिसने दिल्ली सरकार की पोल खोल कर रख दी है। आखिर क्या हुआ ऐसा जिसके कारण आपस मे भिरे लोग।


मुख्य बातेंः-

  • पानी के लिए हाहाकार, आपस मे भिरे लोग
  • खुल गई दिल्ली सरकार की पोल
  • सोशल मिडिया पे वायरल हुआ वीडियो

Delhi Water Crises Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जो कभी किसी व्यक्ति की सच्चाई उजागर करते हैं, तो कभी सरकारी व्यवस्था की हकीकत दिखा देते हैं। कई बार ये वीडियो उन समस्याओं को सामने लाते हैं, जिन पर आमतौर पर किसी का ध्यान नहीं जाता।

ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों दिल्ली के विवेकानंद कैंप से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पानी के लिए लोगों के बीच मची अफरा-तफरी देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, दिल्ली के इस इलाके में पानी की किल्लत से परेशान लोगों का सब्र उस वक्त टूट पड़ा, जब वहां पानी का टैंकर पहुंचा। टैंकर को देखते ही लोग पानी लेने के लिए इस कदर टूट पड़े कि देखते ही देखते वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
किसी ने पाइप के सहारे पानी भरने की कोशिश की, तो कोई बाल्टी लेकर टैंकर पर ही चढ़ गया। हालात ऐसे हो गए कि लोगों को अपनी जान की भी परवाह नहीं रही। हर किसी को बस किसी तरह पानी मिल जाए, इसी की होड़ लगी थी।

जरा सोचिए, जिस पानी को हम रोजमर्रा की जिंदगी में सामान्य चीज समझते हैं, उसके लिए अगर लोगों को इस तरह संघर्ष करना पड़े, तो उस इलाके में रहने वाले लोगों की परेशानी कितनी गंभीर होगी?

कहते हैं, जल ही जीवन है। लेकिन जब इसी जीवन की सबसे जरूरी जरूरत के लिए लोगों को इस तरह जद्दोजहद करनी पड़े, तो यह सिर्फ पानी की समस्या नहीं, बल्कि बुनियादी सुविधाओं और व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है।
गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत कोई नई बात नहीं है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर राजधानी दिल्ली में आज भी लोगों को पानी के लिए इस तरह क्यों जूझना पड़ रहा है?

फिलहाल, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
अगर आप भी दिल्ली के रहने वाले हैं और आपने यह वीडियो देखा होगा, तो यकीनन आपके भी रोंगटे खड़े हो गए होंगे। सोचिए, जब पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए लोगों को इस तरह संघर्ष करना पड़े, तो उनकी जिंदगी कितनी मुश्किलों से गुजर रही होगी। मुश्किल की घड़ी में इंसान किस तरह एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करने लगता है, यह वीडियो उसकी एक झलक दिखाता है।

बताया जा रहा है कि इस वीडियो को 'Son of Bihar' के नाम से मशहूर मनीष कश्यप ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और बड़ी संख्या में लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

देश-दुनिया की ऐसी ही वायरल खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़े रहने के लिए हमारे पेज को फॉलो करना न भूलें।

Post a Comment

3 Comments