BREAKING NEWS
|
ताज़ा ख़बरें लोड हो रही हैं...

CUET PG क्या होता है? कैसे होती है इसके माध्यम से एडमिशन? जाने विस्तार से,

  क्या है यह CUET PG? क्यों होता है CUET PG का यह एग्जाम? कैसे होते है इसमें चयनित? यह सारे सवाल आपके भी दिमाग में चल रही है तो आप सही जगह पर है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे और समझने की कोशिश करेंगे, इस नीट के बारे में। नीचे लिखी आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।


CUET PG: देशभर के केंद्रीय और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में पोस्टग्रेजुएट्स (PG) कोर्सेज में एडमिशन के लिए एक साझा प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसे CUET PG (Common University Entrance Test - Postgraduate) कहा जाता है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए एक सिंगल-विंडो प्लेटफॉर्म प्रदान करना है। इस परीक्षा को पास करने के बाद अभ्यर्थी अपने प्राप्तांकों (Marks) के आधार पर देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में आसानी से अपना नामांकन करा सकते हैं।


CUET PG परीक्षा क्यों आयोजित की जाती है?

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित सीयूईटी-पीजी परीक्षा के पीछे मुख्य उद्देश्य प्रक्रिया को सरल बनाना है। पहले छात्रों को अलग-अलग विश्वविद्यालयों के लिए अलग-अलग फॉर्म भरने और अलग-अलग प्रवेश परीक्षाएं देनी पड़ती थीं, जिससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होता था। इस एक परीक्षा के आ जाने से न तो छात्रों को बार-बार परीक्षा देनी पड़ती है और न ही विश्वविद्यालयों को अलग से एंट्रेस एग्जाम कराने की मशक्कत करनी पड़ती है।

CUET PG पास करने के बाद क्या कर सकते हैं?

एनटीए (NTA) द्वारा आयोजित यह परीक्षा लगभग 50 से अधिक केंद्रीय और भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों की एक संयुक्त परीक्षा होती है। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद, अभ्यर्थी अपने स्कोर और कट-ऑफ के आधार पर इन सभी यूनिवर्सिटीज में से अपनी पसंद के संस्थान में पीजी (MA, M.Sc, M.Com आदि) कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा का पैटर्न और स्वरूप (Exam Pattern)

​सीयूईटी-पीजी परीक्षा से जुड़ी मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:

  • ​परीक्षा का माध्यम: यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) यानी ऑनलाइन मोड में होती है।
  • ​प्रश्नों का प्रकार: इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं।
  • ​कुल प्रश्न और अंक: परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलते हैं, यानी यह परीक्षा कुल 400 अंकों की होती है (इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होती है)।
  • ​भाषा: यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में आयोजित की जाती है, ताकि छात्र अपनी सुविधा के अनुसार पेपर दे सकें।
  • ​समय सीमा: इस परीक्षा को हल करने के लिए छात्रों को 2 घंटे (120 मिनट) का समय दिया जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | जॉब्स (jobs News) के समाचार के लिए जुड़े रहे Janhit Darpan से |

जनहित दर्पण के WhatsApp Channel के साथ जुड़ने के लिए क्लिक करें।

ऐसे ही जॉब से जुड़ी जानकारियों के लिए हमारे जनहित दर्पण से जुड़े रहे।

Post a Comment

0 Comments