BREAKING NEWS
|
ताज़ा ख़बरें लोड हो रही हैं...

CRPF Recruitment 2024: सीआरपीएफ में जारी कि नोटिफिकेशन, बिना लिखित परिक्षा के होगी बहाली..!

 CRPF Recruitment 2024: सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 55,000 रुपए वाली इस नौकरी के लिए, अभ्यार्थियों को नहीं देनी होगी लिखित परिक्षा । इच्छुक को अप्लाई करने के लिए जाना होगा इसके ऑफिशियल वेबसाइट www.crpf.gov.in पर।


CRPF Vacancy 2024: अगर आप सरकारी नौकरी के साथ पुलिस और सुरक्षा बलों से जुड़कर काम करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने फिजियोथेरेपिस्ट (Physiotherapist) के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों को वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से चयनित किया जाना था।

इच्छुक उम्मीदवार CRPF की आधिकारिक वेबसाइट "www.crpf.gov.in" (https://www.crpf.gov.in/) पर जाकर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन और जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते थे।

इस भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू नई दिल्ली के आर.के. पुरम स्थित प्रशिक्षण निदेशालय में आयोजित किया जाना था। उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख पर जरूरी दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में शामिल होना था।

CRPF Physiotherapist Vacancy: क्या होनी चाहिए आयु सीमा?

CRPF की ओर से जारी भर्ती संबंधी जानकारी के अनुसार, इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। उम्मीदवारों को आयु सीमा से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखनी चाहिए।

CRPF Recruitment: कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फिजियोथेरेपी (Physiotherapy) में मास्टर डिग्री होना अनिवार्य था।

शैक्षणिक योग्यता पूरी करने वाले उम्मीदवार ही इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते थे।

CRPF Physiotherapist Salary: कितनी मिलेगी सैलरी?

CRPF में फिजियोथेरेपिस्ट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹55,000 का पारिश्रमिक दिया जाना निर्धारित था।
कहां होगा वॉक-इन इंटरव्यू?

इस भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू नई दिल्ली के आर.के. पुरम स्थित CRPF प्रशिक्षण निदेशालय में आयोजित किया जाना था। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाने थे।


ऐसे ही तमाम नई नोटिफिकेशन वाली खबरों से अपडेट रहने के लिए जुरे रहे हमारे जनहित दर्पण के साथ।

Post a Comment

0 Comments